Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharप्रशिक्षु डीएसपी व सेवानिवृत्त एसआई का विदाई समारोह आयोजित।

प्रशिक्षु डीएसपी व सेवानिवृत्त एसआई का विदाई समारोह आयोजित।

औरंगाबाद।रफीगंज थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं सेवानिवृत्त एसआई शशिचंद्र प्रसाद गुप्ता के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने की।
इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा कि रफीगंज थाना में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला तथा सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अधीनस्थ पदाधिकारियों को टीम वर्क के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि कांड के उद्भेदन से अधिक आवश्यक घटनाओं की रोकथाम है।
समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने डीएसपी अभिषेक कुमार एवं सेवानिवृत्त एसआई शशिचंद्र प्रसाद गुप्ता के कार्यों की सराहना की। दोनों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, एसआई कुशो कुमार, गीतांजलि, ध्रुव कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, पप्पू कुमार, मिथलेश कुमार, एसआई मुक्तिदेव निराला, विपिन कुमार, उमेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!