Friday, August 21, 2026
HomeBiharगयाजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार मलिक के...

गयाजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार मलिक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

गया बार एसोसिएशन गयाजी में विदाई समारोह का आयोजन
गया बार एसोसिएशन गयाजी। इस अवसर पर गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. कैसर सफुरदीन एवं सचिव रविन्द्र प्रसाद  नंदकिशोर प्रसाद श्रीवास्तव संजय कुमार गोस्वामी पूनम कुमारी सत्येंद्र कुमार विनय किशोर प्रसाद सिंहा बृज बिहारी प्रसाद सिंहा पूर्व सचिव मुरारी प्रसाद हिमांशु शशि भूषण सर  सहित वरीय अधिवक्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान बुद्ध का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में न्यायालय के विभिन्न न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने श्री मलिक के न्यायिक कार्यकाल, निष्पक्ष कार्यशैली तथा न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Most Popular

error: Content is protected !!