Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharमहादलित टोला मनैनी में  चौपाल लगाकर  किसानों एवं ग्रामीणों सुनी  समस्याएं

महादलित टोला मनैनी में  चौपाल लगाकर  किसानों एवं ग्रामीणों सुनी  समस्याएं

वजीरगंज। वजीरगंज के  के आदर्श महादलित टोला मनैनी में मंगलवार को मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान  प्रतिपक्ष नेताओं ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों  एवं किसानों की समस्याएं सुनी। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव ने मौजूद ग्रामीणों से पूछा कि  मतदाता गहन पुनरीक्षण के दौरान किन्हीं का नाम काटा गया है या नहीं, इसके साथ हीं स्थानीय समस्याओं के बारे में भी चर्चाएं की। लगभग आधे घंटे चले चौपाल में मौजूद नविन कुमार, रविन्द्र सिंह, कृष्णनन्दन पांडेय, पप्पु राजवंशी, रामजतन रविदास, गुड्डु कुमार, सुनिता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, सरिता देवी आदि  ने बताया कि वर्ष 2011 में गांव को आदर्श ग्राम का दर्जा मिला था, लेकिन आजतक कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में प्रवेश करने के दौरान मानव रहित रेलवे फाटक के कारण यहां हमेशा  दुर्घटनाएं होती  रहती है। इसके अलावे कई ने आवास योजना, नलजल, राशन कार्ड, नाली-गली से संबंधित समस्याएं बतायी। नेताओं ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आप अपने मताधिकार को लेकर जागरूक रहें, अपने वोटों की चोरी होने से बचायें, हमारी सरकार बनेगी तो आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यात्रा में साथ रहे दीपंकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी ने भी लोगों की बातें सुनी एवं महागठबंधन का साथ देने को कहा। उन्होंने कहा कि आपकी सभी समस्याओं के समाधान सत्ता परिवर्त्तन के बाद किया जाएगा। वहीं गांव पहुचने एवं समस्याएं सुनने के पर ग्रामीणों ने प्रतिपक्ष नेताओं को धन्यवाद दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!