Saturday, March 7, 2026
HomeBiharलाखों रुपये  खर्च कर किसानों ने क्षतिग्रस्त हदहदवा बांध का किया मरम्मत

लाखों रुपये  खर्च कर किसानों ने क्षतिग्रस्त हदहदवा बांध का किया मरम्मत

वजीरगंज।प्रखंड मुख्यालय से 14 किलोमीटर उत्तर स्थित अमैठी एवं घुरियावां पंचायत के आधे दर्जन गांबों  के किसानों के पटवन हेतू हदहदवा बाँध के क्षतिग्रस्त होने के कारण जमा पानी नदी में बह रहा था, जिससे रबी  के फसल का नुकसान होने की प्रबल संभावना को देखते हुए अमैठी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष आदित्य प्रसाद पंचायत के अन्य किसानों के सहयोग से अपने संसाधन द्वारा गत दिन बैठक कर बांध बांधने का निर्णय लिया|
करीब 10 दिनों तक जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से 130 फीट लंबा, 70 फिट चौड़ा एवं 18 फीट ऊंचा बांध का निर्माण करवाया जा रहा है|  पंचायत के किसानों ने बताया कि हमलोगों का मुख्य फसल धान एवं गेहूं का उपज हदहदवा बांध एवं बबुरैन बांध के सहारे अमैठी एवं घुरियावां पंचायत के सैकड़ों किसानों के हजारों एकड़ भूमि का पटवन इसी संसाधन से होता है| क्षेत्रिय किसान रामबालक प्रसाद, अजय यादव, अर्जुन यादव, बिनोद चौधरी आदि ने बताया कि सरकार द्वारा अगर पक्का गाइडवॉल, चहका एवं छिलका का निर्माण करवाया जाए तो हमेशा बांध टूटने की समस्या से निजात मिल सकता है| विदित हो कि वर्ष 2024- 2025 में हदहदवा बांध टूट जाने के कारण रवि की फसल पर ग्रहण लगने की प्रबल संभावना थी| जिसे ससमय ठीक करवा लिए जाने से अब ओरैल, अमैठी, मदरडीह, सिंघौरा, रामपुर, मचलबिगहा, भरेती, जोधी बिगहा, सेलवे आदि गांव के किसानों को फसल उपजाने में सिंचाई करना आसान हो जाएगा| विदित हो कि बरसात के मौसम में जकोहरी एवं मंगुरा नदी में पूर्वकालीन बांध के सहारे इस जलाशय में पानी जमा किया जाता है, ताकि सालों भर सिंचाई की सुविधा हेतू प्रयाप्त पानी मिल सके| पूर्व में मंगूरा नदी में क्षतिग्रस्त बांध एवं बबुरैन बांध का भी मरम्मत किया गया था, लेकिन कई बार सरकार से आग्रह किए जाने के बावजूद किसानों के सिंचाई का इकलौता संसाधन पर कोई पहल नहीं किया गया है| मजबूरन किसान अपनी क्षमता के मुताबिक इसे ठीक कर सिंचाई कर रहे हैं|

Most Popular

error: Content is protected !!