Saturday, March 21, 2026
HomeBiharफतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर हंगामा करने वाले 6 युवक गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर हंगामा करने वाले 6 युवक गिरफ्तार

फतेहपुर।फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बजरंगबली मोड़ के पास शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया गया कि लगभग छह की संख्या में युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पूछताछ के क्रम में सभी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

पास में खड़ी उनकी BREZZA गाड़ी (पंजीकरण संख्या BR-01 CW 5555) की तलाशी ली गई तो उसमें से कुछ बीयर की बोतले बरामद की गईं।

सभी आरोपितों को थाना लाकर ब्रेड एनालिसिस मशीन से जांच की गई, जिसमें उनके शराब सेवन की पुष्टि हुई। वाहन से बरामद बीयर की बोतलें और एक्सयूवी को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। सभी छह व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

“कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को असुरक्षित बनाता है।”

Most Popular

error: Content is protected !!