डोभी ।बहेरा थाना केे पुलिस ने शनिवार को कोठवारा बाजार से 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी को पकड़ा है। थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि जिले के रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ गांव का शामू यादव जून से फरार चल रहा था। इसके बारे में गुप्त सूचना मिला कि उक्त अपराधी कोठवारा बाजार में विकाश साव के घर में ठहरे हुए है। सूचना के आलोक में पुलिस ने घर के चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद अपराधी भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने तत्पर होकर इसे पकड़ लिया। अपराधी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रतर कारवाई के बाद जेल भेज दिया जायेगा।












