वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के करजारा गांव में बीते शुक्रवार की रात देवेन्द्र सिंह एवं शनिवार की दोपहर काझा गांव के उत्तम कुमार एवं वीरेन्द्र कुमार के लगभग सात बिगहा का धान जल गया। मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आगलगी में काझा के दो किसान का लगभग पांच बिगहा का फसल जलकर राख हो गया, वहीं शुक्रवार की संध्या पहर करजरा में आग लगने से देवेन्द्र सिंह का 85 बोझा धान जल गया। इससे संबंधित जानकारी सीओ को दी गई है तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई है। मुखिया ने कहा कि क्षेत्र में आगलगी से लगातार हो रही किसानों के फसलों की क्षति होना चिंता का विषय है। किसान फसल को काटकर खलिहान लाते हैं और आगलगी का शिकार हो रहे हैं।
