Friday, March 20, 2026
HomeBiharआरएस मेमोरियल स्कूल में फायर मॉक ड्रिल।

आरएस मेमोरियल स्कूल में फायर मॉक ड्रिल।

शेरघाटी (गया)।बाँकेबाजार स्थित आरएस मेमोरियल बचपन किंडरगार्टन में शुक्रवार को बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम व मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सहायक अग्निशमन पदाधिकारी राणा प्रवीण सिंह ने आग लगने की स्थिति में धैर्य बनाए रखने और बचाव के उपाय बताए। टीम ने गैस सिलेंडर व शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाने का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर जानकारी हासिल की।
प्राचार्या सोनम कुमारी ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए विभाग का आभार जताया। मौके पर उप-प्राचार्य विशाल सिन्हा समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!