प्रथम प्रतिवादी को हाजिर हो पक्ष रखने का नोटिस
पूर्वी चम्पारण:- ढाका में विधानसभा चुनाव और परिणाम का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचे चुका है। बुधवार को मामले की पहली सुनवाई कोर्ट नंबर 314 जस्टिस एसबीपी सिंह के कोर्ट में हुई। मामले के वादी पवन जायसवाल के वकील अनुज कुमार व अन्य के अनुसार कोर्ट ने मामले में विधिवत सुनवाई की और मामले के प्रथम प्रतिवादी फैसल रहमान को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर अपना पक्ष रखने का आदेश निर्गत किया। जबकि इसके पहले ही मामले से संबंधित अन्य प्रतिवादी यथा डीएम व स्थानीय एसडीएम साकेत कुमार आदि को नोटिस जारी किया जा चुका है।इस विधानसभा से महज 178 वोट से हारे भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल ने जारी परिणाम पर सवालिया निशान लगाते हुए अपना परिवार दायर किया है। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान विपक्षी उम्मीदवार ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए गलत व फर्जी तरीके से अपने मतदाताओं ने मतदान कराया है।
*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ कि रिपोर्ट*












