बेलागंज। चाकंद थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से से शनिवार को पुलिस प्रशाशन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में के जरिए आम जनता को सुरक्षा का आश्वाशन दिया गया और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के नेतृत्व स्थानीय थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार ने किया। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों से गुजरा।
यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, टेंपू स्टैंड, हसनपुर चाकंद गढ़, राणापुर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों से गुजरा। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखा। थानाध्यक्ष ने लोगो से अपील की कि वे होली के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व मनाए। उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसआई तौसीफ रजा, एस आई श्वेताऋषि कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था












