वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवां भलुआही एवं टिपौ के दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में किया गया तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नितीन कुमार ने बताया कि तरवां भलुआही निवासी साबिर खान, जाकिर खान एवं सकीर खान तथा टिपौ निवासी जावेद आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिये एएनएमसीएच रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों से घायलों को इलाज के लिये भेजा गया है, आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण फिरोज खान एवं आरिफ हुसैन ने बताया कि टिपौ से भलुआही अपने जमीन को जोतने आये थे, जिसके बाद मारपीट की गई है।
