मुजफ्फरपुर। साल 2024-25 का वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और इसको लेकर जिले के जीविका के द्वारा एक बार फिर बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराने की तैयारी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जिले के गायघाट प्रखंड के जारंग हाईस्कूल मैंदान में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले का फायदा जिले के भी ग्रामीण इलाके के लोगों को मिलेगा.
विभागीय जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय रोजगार में मिलेगा आयोजन किया जाएगा. विभाग इसकी तैयारी में भी जुट गया है. रोजगार प्रबंधन विभाग जीविका की ओर से जॉब देने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी के साथ कैंप का आयोजन किया जायेगा. ये जानकारी गायघाट बीडीओ डां संजय कुमार राय ने बैठक आयोजित कर दी है।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












