Friday, March 20, 2026
HomeBiharडाक पार्सल वाहन से  गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

डाक पार्सल वाहन से  गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

डोभी। गयाजी जिले के बहेरा थाना  पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर  बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वाहन से  234.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।आगे बताते चले की बीते मध्य रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ गांजा लेकर एक डाक पार्सल वाहन के माध्यम से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी के नेतृत्व में बहेरा थाना पुलिस, विशेष कार्य बल (STF) बिहार तथा मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद विभाग, पटना के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम के द्वारा बहेरा थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध डाक पार्सल वाहन को रोका गया। जांच के दौरान साकिन हरिहरपुर, थाना मदनपुर, जिला औरंगाबाद निवासी दिलीप कुमार यादव (पिता– भोला यादव) को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में वाहन के अंदर छिपाकर रखे गए 234.6 किलोग्राम गांजा बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, गांजा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन एवं इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!