Monday, December 8, 2025
HomeBiharगया जी का ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर फिर से चालू, नगर आयुक्त कुमार...

गया जी का ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर फिर से चालू, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने किया निरीक्षण

गयाजी। नगर आयुक्त कुमार अनुराग द्वारा गया जी शहर के क्लॉक टावर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि ये एक ऐतिहासिक क्लॉक टावर है जो गया जी शहर का पहचान भी है और साथ हीं साथ गया नगर निगम का लोगो भी है। ये कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। 
इसे प्रोजेक्ट के रूप में लेकर इसके जीर्णोद्धार का कार्य निगम द्वारा पिछले तीन माह में करवाया गया है।
यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है एवं अब इस क्लॉक टावर की आवाज फिर से गूंज रही है।
इसके जीर्णोद्धार में इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी तरह से इस ऐतिहासिक धरोहर में मूल परिवर्तन नहीं हो। ब्रिक कट डिजाइन में इसको बनवाया गया है जिसके कारण एक एक ईंट को पुनः तराशा गया है। इसमें डिजिटल साउंड सिस्टम के माध्यम से हर घंटे क्लॉक टॉवर के द्वारा घंटे की आवाज से राह चलते राहगीरों के लिए आवाज देती है।
इसमें कुल 84  लाइट भी लगाई गई है। नगर निगम के स्थापना सप्ताह को ध्यान में रखते हुए क्लॉक टॉवर की तिरंगे रंग की लाइटिंग रखी गई है।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इस तरह के कई महत्वपूर्ण योजना निगम की ओर से करवाया जा रहा है जिस से शहर की पहचान और मजबूत हो।
जय प्रकाश झरना जिसमें जंगल झार लगा रहता है उसका भी जीर्णोद्धार कराया गया है एवं अब वह सेल्फी प्वाइंट के रूप में तब्दील हो चुका है।
नगर आयुक्त ने ये भी अपील की है कि इसमें गया वासियों के सहयोग की सबसे ज्यादा अपेक्षा है क्यों कि ये सारी परियोजना सार्वजनिक स्थलों में कराई जा रही है। यहां पर कई बार समस्या यह आती है कि सार्वजनिक स्थान में होने के कारण लाइट्स वगैरा लोगों के द्वारा या तो नष्ट कर दिया जाता है या चुरा लिया जाता है।
नगर आयुक्त ने बताया कि अभी तक दो से तीन बार जयप्रकाश झरना का लाइट्स बदला जा चुका है क्योंकि उसकी लाइट्स को कई बार असामाजिक तत्व द्वारा चोरी कर ली गई है। इसके साथ ही, मानपुर बाईपास ब्रिज पर पितृपक्ष के समय तिरंगा स्ट्रीप लाइट लगाई गई थी। इसके केबल को भी असामाजिक तत्वों द्वारा काट दिया गया है। इस से परियोजना का कॉस्ट तो बढ़ता हीं है साथ में शहर की छवि भी खराब होती है। इसलिए नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इसमें शहर वासियों से सहयोग की अपेक्षा है। हर चीज में FIR करवाना एवं कानूनी करवाई करना स्थायी समाधान नहीं है क्योंकि हमें प्रथम दौर में प्रयास करना चाहिए कि ऐसी कोई स्थिति हीं उत्पन्न न हो। लोगों से अपील होगी कि आस पास के लोगों को जागरूक करें और रोके टोके। अगर स्थानीय लोग जागरूक होंगे तो बहुत हद तक इस समस्या का समाधान होगा। साथ ही, किसी को भी इस से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है तो अविलंब इसकी सूचना निगम कार्यालय को दे।
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में अब निगम की टीम के द्वारा पार्किंग स्थल, वेंडिंग जोन एवं अर्बन गया जी उद्यान पे कार्य किया जा रहा है जो अगले कुछ महीनों में गया जी वासियों को दिखाई देगा।

Most Popular

error: Content is protected !!