Home Bihar गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी में महिला को दिलाया न्याय
Bihar

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी में महिला को दिलाया न्याय

Share
Share

गया।गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की महिला रेशमा कुमारी के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए ₹60,000/- की पूरी राशि पुलिस ने वापस करा दी।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2025 को रेशमा कुमारी ने साइबर थाना, गया में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके Phone Pay से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ₹60,000/- की अवैध निकासी कर ली है। शिकायत दर्ज होते ही गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी, साइबर थाना गया ने तकनीकी टीम की मदद से साइबर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की। पुलिस की तत्परता से रेशमा कुमारी का पूरा ₹60,000/- वापस करा दिया गया।

गया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या फिर https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस ने यह भी कहा कि त्वरित सूचना और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!