Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharगयाजी एसएसपी सुशील कुमार से बीजेपी नेता डॉ0 मनीष पंकज मिश्रा ने...

गयाजी एसएसपी सुशील कुमार से बीजेपी नेता डॉ0 मनीष पंकज मिश्रा ने फूल माला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए

गयाजी के वरीय  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुशील कुमार को भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने अंगवस्त्र, फूलों की माला तथा मुख्य रूप से विष्णु चरण भेंट कर बरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार जी का सम्मान किया इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने  कहा कि श्री सुशील कुमार जी इससे पूर्व भी गया जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कई जघन्य कांडों का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया था। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने जिस तत्परता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह आज भी जनता के बीच सराहना का विषय है।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि ऐसे ओजस्वी, कर्मठ और अनुभवी पुलिस अधीक्षक को पुनः गया जी की पावन धरती पर सेवा करने का अवसर मिलना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुशील कुमार जी के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी  उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आम नागरिक के बीच समन्वय से ही एक शांत, सुरक्षित और अपराध-मुक्त समाज का निर्माण संभव है।इस अवसर पर श्री सुशील कुमार जी ने भी धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहाकिवेजिलेमेंकानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए न्याय, सुरक्षा और सेवा के सिद्धांतों पर खरा उतरेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!