Friday, March 20, 2026
HomeBiharबिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को...

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने कुख्यात अपराधी और भूमाफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी शुरू कर दी

पूर्वी चंपारण जिले के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने कुख्यात अपराधी और भूमाफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी शुरू कर दी।खजुरिया गांव स्थित उसके आवास पर तड़के से ही यह कार्रवाई जारी है. NIA की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पकड़ी दयाल के थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी रेड चल रही है. एक-47 से जुड़े मामले में दोनों पूर्व मुखिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी जाच में जुटी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं। बता दें, इससे पहले राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास रहा है। यह पूरा मामला एक-47 से जुड़ा हुआ है. वहीं छेदी सिंह के परिवार के लोग भी इस मामले में कहीं ना कहीं संलिप्त थे तो उनके घर भी NIA की पूरी टीम पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। छापेमारी के दौरान किसी को घर के आस-पास आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। टीम ने आवास के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर न जा सके. राहुल मुखिया का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भूमाफिया गिरी में सामने आता रहा है। बताया जाता है कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं. यही नहीं, वह बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी का पति भी है। ऐसे में इस छापेमारी ने स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मचा दी है।


*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ  रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!