डोभी।स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी डोभी उत्तरी तथा दक्षिणी संयुक्त मंडल अध्यक्ष अभ्यास कुमार चन्द्रवंशी तथा सुमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में घर – घर तिरंगा अभियान के तहत डोभी में ठाकुरबाड़ी से शुरू तिरंगा बाईक यात्रा निकाली गई जो अमारुत बाजार होते हुए कोठवारा बाजार से पुनः वापस होते हुए हनुमान चौक से श्रीराम चौक होते हुए वकिलगंज , खैरा से वापस होकर ठाकुरबाड़ी के पास सम्पन्न किया गया जिसमें डोभी प्रखण्ड के सभी पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिए एवं भारत माता कि जय, वंदे मातरम की जयघोष करते हुए देश के लिए बलिदान हुए शहिदों को याद किया। यात्रा का संचालन डोभी उत्तरी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा एवं महामंत्री चंदन कुमार केसरी ने किया।इस यात्रा में विकास कुमार ,शशि रंजन कुमार ,आनंद कुमार मांझी, पंकज सिंह ,सुरेश साव ,किशोरी गुप्ता, विनोद पांडेय, मुरारी दांगी, टुनटुन गुप्ता सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
