Home Bihar अकांक्षी प्रखण्ड योजना में इमामगंज प्रखंड की शानदार उपलब्धि – BDO संजय कुमार को नीति आयोग ने किया सम्मानित

देशभर
Bihar

अकांक्षी प्रखण्ड योजना में इमामगंज प्रखंड की शानदार उपलब्धि – BDO संजय कुमार को नीति आयोग ने किया सम्मानित

देशभर

Share
Share

गयाजी।देशभर में चल रही आकांक्षी प्रखंड योजना के अंतर्गत कुल 500 प्रखंडों का चयन किया गया है, जिनमें बिहार के 61 प्रखंड भी शामिल हैं। इस योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मूलभूत संरचना, पोषण एवं बैंकिंग जैसे 40 प्रमुख संकेतकों (इंडिकेटर) पर कार्य किया जाना है।

इसी कड़ी में गया जिले का इमामगंज प्रखंड एक उदाहरण बनकर उभरा है, जहाँ स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र के तीन प्रमुख संकेतकों पर लक्ष्य आधारित, प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्य किया गया। इस कार्य का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने न केवल टीम को संगठित किया, बल्कि हर स्तर पर निगरानी रखते हुए योजनाओं को ज़मीनी हकीकत में बदला।

इस उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप इमामगंज प्रखंड को ₹1.5 करोड़ का पुरस्कार प्राप्त हुआ, जो पूरे राज्य में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस सफलता पर नीति आयोग, नई दिल्ली की ओर से BDO श्री संजय कुमार को सम्मानपूर्वक मेडल प्रदान किया गया, जो उनके नेतृत्व कौशल, संकल्पशक्ति एवं समर्पण का प्रमाण है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न केवल इमामगंज प्रखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे गया जिले एवं बिहार राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री संजय कुमार और उनकी समर्पित टीम को यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच एवं जनता के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण रवैये के कारण प्राप्त हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!