रेवाड़ा सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मैच
ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान
खिलाडियों को सरकारी स्तर पर उचित प्लेटफॉर्म की है जरूरत -मो एमाद
बेलागंज।प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के रेवाड़ा गांव में आयोजित रेवाड़ा सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच में गुरुआ गया की टीम ने किन्जर जहानाबाद की टीम को 9 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंजर की टीम ने निर्धारित 06ओवर में 05विकेट खोकर 19 रन बनाकर 20 रनों का लक्ष्य दिया |जिसके जवाब में खेलते हुए किन्जर जहानाबाद की टीम ने 6ओवर में 19रनों पर ही पुरी टीम सिमट गई |इस प्रकार गुरुआ गया की टीम ने किन्जर जहानाबाद की टीम को 9विकेट से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की |मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मो दानिश गनी एवं वरीय समाजसेवी मोहम्मद सनाउल्लाह साहेब ने रनर ट्राफी देकर सम्मानित किय़ा साथ ही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया वहीं रनर को मुखिया प्रत्याशी मो एमाद आलम ने उप विजेता टीम के खिलाडियों को रनर ट्राफी देकर सम्मानित किय़ा साथ ही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के कैप्टन प्रिंस को मैन ऑफ द मैच मिला,बेस्ट बैटिंग का पुरस्कार गौरी कुमार को मिला,वेस्ट फील्डर का पुरस्कार राजन कुमार को प्रदान किय़ा |पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाडियों एवं खेल प्रेमी दर्शकों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रत्याशी मो एमाद आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडियों को सरकारी स्तर पर उचित प्लेटफॉर्म की जरूरत है,ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाया जा सके|
विदित हो कि प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन करने एवं आगे बढ़ाने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किय़ा जाता है |
इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक सभी सदस्य ,राजद नेता मो कय्यूम, मो जावेद हक, मो मन्नान कुरैशी, एहतेशाम, मो तनवीर आलम,मो मुस्तकीम, मो शहनवाज, मो शमी, मो मिनहाज, मुमताज कुरैशी मो0 मनौवर , सहित कई प्रबुद्धजनों व सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शकगण मौजूद थे |












