शेरघाटी शहर के नरोमा हॉस्पिटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अस्पताल के कर्मी शामिल हुए। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
नरोमा हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र एवं गुलाल लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शनिवार शाम चार बजे कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी मतभेद को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
डॉ. संजय कुमार ने सभी से शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की तथा कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की सीख देता है। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां मनाईं।












