जमुआवां में नवयुवक संघ ने किय़ा होली मिलन समारोह का आयोजन
वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआवां परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नवयुवक संघ जमुआवां ने समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस युवा नेता सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह ने कहा कि सभी मतभेद को भुलाकर भाईचारा कायम करने का यह पवित्र पर्व होली है। परिवार, समाज एवं देश की विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही हम अपने संविधान की रक्षा और संविधान से हम देशवासियों की रक्षा होते रहेगी। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं सभी लोग गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को गले लगकर होली की बधाई दी। मौके पर मौजूद गायक मंडली के सदस्य एवं ग्रामीणों ने कई पारंपरिक होली गाए, जिस पर सभी श्रोता झूमते रहे। आयोजक सदस्य सिन्टू सिंह, नन्दू सिंह, संजीत राजवंशी, शुभम, रंजन, मेराज खान, छविल चौधरी, सरवर खान सहीत अन्य ने बताया कि आपसी भाईचारे को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिप सदस्य नागमणी कुमार, कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह, पंसस नवीश खां, पैक्स अध्यक्ष सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया शाबिर अली, कुमार रूपेन्द्र प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












