Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharएएसआई को साज़िश के तहत बदनाम करने वाला आरोपी गृह रक्षक गिरफ्तार,...

एएसआई को साज़िश के तहत बदनाम करने वाला आरोपी गृह रक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद जिले में एक साज़िश के तहत कुटुंबा थाना में पदस्थापित एएसआई महेंद्र पासवान को बदनाम करने वाले आरोपी गृह रक्षक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गृह रक्षक कुटुंबा थाना में चालक था।

आरोप है कि बीते दिनों आरोपी गृह रक्षक विवेक की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर थाना से हटा दिया गया था. इसको लेकर बदले की भावना से उसने साज़िश के तहत एएसआई महेंद्र पासवान के कमरे में शराब की बोतले रख दिया और मामले की सूचना मगध आईजी को दिया। मामले में आईजी के निर्देश पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में एएसआई के कमरे की तलाशी ली गई। जिसमें शराब की बोतल बरामद होने पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

हालांकि, इस दौरान एएसआई ने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले का जांच की मांग की थी। इधर, जांच के दौरान मामले की खुलासा होने पर आरोपी विवेक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विवेक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि बदले की भावना से साजिश के तहत एएसआई महेंद्र पासवान को बदनाम के आरोपी गृह रक्षक विवेक को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!