शेरघाटी।शेरघाटी थाना परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, बेला मुखिया पति सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना किया।












