Wednesday, December 10, 2025
HomeBiharबिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह


बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह


गयाजी।बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यालय न्यू कॉलोनी कालीबाड़ी में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार स्थापना दिवस बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र, गुलाब का फूल एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह मानवता, कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों ने मानवाधिकार के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने, मानव अधिकारों की रक्षा करने तथा वंचितों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के सम्मान, समानता और न्याय की निरंतर रक्षा का संकल्प है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर मानवता और समाजहित में कई अभियान चलाए गए हैं, जिनमें पीड़ितों को न्याय दिलाना, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य शामिल हैं।इस विशेष अवसर पर सभी सम्मानित मेहमानों ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए गए मानवहित के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह ने न केवल संगठन के कार्यों की उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि आने वाले समय में मानवाधिकार संरक्षण के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प भी प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार स्थापना दिवस पर सम्मानित होने वालों में गया बार के सचिव सह सरकारी वकील रविंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्रीमती सुमन सिंह निखत परवीन पम्मी सिंह खुशबू कुमारी अनु बनवाल नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता अजय कुमार सिंह अधिवक्ता इस राजेश आनंद अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कमलबारिक नीरज बर्मा शंकर चौधरी मीडिया से जुड़े साथियों में गोपाल प्रसाद सिन्हा सूर्य प्रताप सिंह नीरज कुमार सुजीत कुमार सुजीत कुमार दीपक कुमार प्रदीप रंजन सिंह सुभाष प्रसाद सतीश जी विवेक मिश्रा सादात अनवर प्रसाद अक्षय कुमार सिंह धीरज गुप्ताकार्यक्रम मैं कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव पिंटू सिंह अभय सिंह सुनील बंबईया सुनील सिंह मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता कुंदन सिंह


बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यालय न्यू कॉलोनी कालीबाड़ी  में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार स्थापना दिवस बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र, गुलाब का फूल एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह मानवता, कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों ने  मानवाधिकार के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने, मानव अधिकारों की रक्षा करने तथा वंचितों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के सम्मान, समानता और न्याय की निरंतर रक्षा का संकल्प है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर मानवता और समाजहित में कई अभियान चलाए गए हैं, जिनमें पीड़ितों को न्याय दिलाना, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य शामिल हैं।इस विशेष अवसर पर सभी सम्मानित मेहमानों ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए गए मानवहित के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह ने न केवल संगठन के कार्यों की उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि आने वाले समय में मानवाधिकार संरक्षण के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प भी प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार स्थापना दिवस पर सम्मानित होने वालों में गया बार के सचिव सह सरकारी वकील रविंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्रीमती सुमन सिंह निखत परवीन पम्मी सिंह खुशबू कुमारी अनु बनवाल  नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता अजय कुमार सिंह अधिवक्ता इस राजेश आनंद अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कमलबारिक नीरज बर्मा शंकर चौधरी मीडिया से जुड़े साथियों में गोपाल प्रसाद सिन्हा सूर्य प्रताप सिंह नीरज कुमार सुजीत कुमार सुजीत कुमार दीपक कुमार प्रदीप रंजन सिंह सुभाष प्रसाद सतीश जी विवेक मिश्रा सादात अनवर प्रसाद अक्षय कुमार सिंह धीरज गुप्ताकार्यक्रम मैं कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव पिंटू सिंह अभय सिंह सुनील बंबईया सुनील सिंह मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता कुंदन सिंह

Most Popular

error: Content is protected !!