Saturday, March 14, 2026
HomeBiharगया पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षा दल महासंघ के सौ जवान देंगे...

गया पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षा दल महासंघ के सौ जवान देंगे नि:शुल्क सुरक्षा सेवा

गयाजी। बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ (रजिस्ट्रेशन संख्या 4152/12) की ओर से गया जिला के पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए विशेष पहल की गई है। इस संबंध में गया जिले के चंदौती थाना अध्यक्ष से वार्ता हुई, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि लगभग 100 ग्राम रक्षा दल महासंघ के सिपाहियों को ड्यूटी में लगाया जाएगा।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी ड्यूटी पर तैनात जवानों को थाना अध्यक्ष के सहयोग से भोजन, रहने की व्यवस्था और सरकारी कमान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क होगी।

इच्छुक सिपाहियों से अपील की गई है कि वे अपना नाम, कोड संख्या और मोबाइल नंबर नीचे दिए गए नजदीकी पदाधिकारियों के संपर्क नंबर पर दर्ज कराएं। सभी चयनित सिपाहियों को 06 सितंबर 2025, शनिवार की सुबह 9 बजे तक चंदौती थाना के पास रिपोर्टिंग करनी होगी।

संपर्क सूत्र:

1. रंजन कुमार (बेला प्रखंड सचिव) – 9117412280


2. सियाशरण पासवान (बेला प्रखंड अध्यक्ष) – 9835799931


3. आकाश कुमार (चंदौती, गया) – 7541056586


4. गुंजन पांडे (चंदौती, गया) – 9199471578


5. सुमंत कुमार (परैया प्रखंड संगठन मंत्री) – 8092231514


6. संजीत कुमार यादव (रफीगंज प्रखंड सचिव) – 6209386021


7. रविन्द्र कुमार गुप्ता (औरंगाबाद जिला अध्यक्ष) – 8210089891


8. धर्मेंद्र शर्मा (टेकारी प्रखंड अध्यक्ष) – 8521362560


9. गणेश मिश्रा (प्रदेश सहायक महामंत्री, ग्राम रक्षा दल महासंघ बिहार) – 6205199188


10. अमरनाथ गहलौत (मगध सर्वेक्षक सह मीडिया प्रभारी, ग्राम रक्षा दल महासंघ बिहार) – 9006735958



पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम रक्षा दल महासंघ हर वर्ष की तरह इस बार भी पितृपक्ष मेला में सुरक्षा और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!