Monday, March 16, 2026
HomeBiharशेरघाटी में 7वां टेस्ट महासंग्राम, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

शेरघाटी में 7वां टेस्ट महासंग्राम, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

गुरु सम्मान समारोह में टॉप करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित।

शेरघाटी।कंपटीटिव क्लासेज शेरघाटी के निर्देशक कुंदन कुमार की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी 7वें टेस्ट महासंग्राम का आयोजन किया गया। इसकी परीक्षा शेरघाटी के एसएमएस जी कॉलेज में हुई थी, जिसमें शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

छात्रों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शेरघाटी शहर के नूतन नगर में टेस्ट महासंग्राम सह गुरु सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर बुलाकर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन किशोर, उपकारा जेल के सहायक अधीक्षक प्रीतम प्रियदर्शी, थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. उदय कुमार, आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने से हुई। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!