Friday, February 27, 2026
HomeBiharशेरघाटी में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

शेरघाटी में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

झगड़े के बाद वारदात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा।

शेरघाटी।शेरघाटी थाना क्षेत्र के बार गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वीणा देवी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को वीणा देवी और उनके पति पंकज पासवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार को पंकज पासवान अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Most Popular

error: Content is protected !!