Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharपति ने की पत्नी की हत्या, 4 घंटे में हुआ गिरफ्तार

पति ने की पत्नी की हत्या, 4 घंटे में हुआ गिरफ्तार

शेरघाटी।गया जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के मैगनाडीह गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुंजा देवी के रूप में हुई है, जिनके पति रामाशीष यादव पर हत्या का आरोप है। घटना की सूचना पर रोशनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बांके बाजार ले जाया गया। वहां से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोशनगंज थानाध्यक्ष, तकनीकी टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन शुरू किया। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे में आरोपी पति रामाशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में रोशनगंज थाना में कांड संख्या 119/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!