वजीरगंज । यदि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार के माई-बहन को 2500 रुपए दिया जाएगा ताकि बिहार की महिलाएं सशक्त बनकर अपना रोजगार और परिवार सकुशल चला सके। उक्त बातें मंगलवारको प्रखंड के कारी पंचायत के नारायणपुर स्थित महादलित टोला में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी बिहार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने कही।
श्री पाल ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है तो वहां यह योजना चलाया जा रहा है। आनेवाले बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को ही वोट देना चाहिए।उन्होंने बताया कि चाहे राजद का उम्मीदवार हो या कांग्रेस का दोनों ही दल महागठबंधन में शामिल है। और हो सकता है वे खुद भी वजीरगंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रह सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित तमाम महिलाओं से माई-बहन योजना का रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी ।
कांग्रेस द्वारा आयोजित इस महिला संवाद की सभा में पंचायत के उप मुखिया सुबोध कुमार के अलावा विजय राजवंशी, आमोद कुमार,सुनीता देवी, सिया देवी, रीता देवी, मनती देवी, शोभा देवी सहित सैंकड़ों महिलाएं शामिल थीं।