इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में इमामगंज थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विदित हो की बीते 8 अप्रैल 2026 को दिनदहाड़े तीन से चार अज्ञात अपराधियों ने पाकाडीह पीएनबी सीएसपी बैंक में हथियार के बल पर 2 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर इमामगंज पुलिस ने 99/ 26 कांड संख्या दर्ज किया था ।आज प्रेस वार्ता करते हुए इमामगंज डीएसपी श्री कमलेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया जी के दिशा निर्देशन पर इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें इमामगंज थाना अध्यक्ष अमित कुमार सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस अवर निरीक्षक योगेंद्र पाल सिपाही सुमन कुमार और सिपाही बलम कुमार को शामिल किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को कांड का सफल उद्वेदन करते हुए कूल तीन अभियुक्तों को स्टेट हाईवे 69 विश्रामपुर पुल के पास मल्हारी मोड़ से गिरफ्तार किया गया साथी बिंदु पासवान के कमर से एक देसी कट्टा एवं राहुल कुमार के पास से लूट का ₹3500 नगद बरामद किया गया देसी कट्टा बरामद की होने पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कांड संख्या 113/ 26 दर्ज किया गया। आपको बताने की गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बिंदु पासवान पिता नरेश पासवान ग्राम बना ही थाना आमस जिला गया और दूसरा अभियुक्त राहुल पासवान पिता स्वर्गीय अर्जुन पासवान ग्राम नवादा थाना शेरघाटी जिला गया और तीसरा मृत्युंजय पासवान पिता उदय पासवान ग्राम बिटी बीघा थाना शेरघाटी जिला गया का निवासी है। बरामद की मे एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है जिसका चालक मृत्युंजय कुमार था और दो कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है। आपको बता दें कि मृत्युंजय कुमार के ऊपर लगभग 8 कई छोटे बड़े मुकदमे विभिन्न थाना में दर्ज हैं। इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहां है की कोई भी अपराधी गलत गतिविधि करते हुए अगर पकड़ा जाता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि जब से इमामगंज डीएसपी श्री कमलेश कुमार ने पदभार संभाला है तब से अपराधियों में खौफ का माहौल है और अब तक जितने भी लूट कांड की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है सभी का उद्वेदन लगभग हो चुका है और कई अपराधी जेल भी जा चुके हैं। इसके साथ ही डीएसपी अपराधियों को संदेश देते हुए कहा है कि अपराध का रास्ता छोड़े और सही मार्ग चुने क्योंकि अपराध का एक दिन अंत जरूर होता है। आई सुनते हैं इमामगंज डीएसपी ने प्रेस वार्ता में क्या कहा है।
