गया।आगामी 14 मार्च 26 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरबिंद कुमार दास के अध्यक्षता में वन विभाग, माप तौल, पंचायती राज, ट्रैफिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें अपने विभागों के मामले से संबंधित में नोटिस करने एवं सुलहवार्ता कर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सचिव महोदय के द्वारा वन विभाग एवं माप तौल के मामलों में जो छूट मिलती है राष्ट्रीय लोक अदालत में उसका अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें ज्यादा से ज्यादा वादों का निष्पादन पर विशेष जोर दिया। सचिव महोदय ने पंचायती राज से आए हुए अधिकारी को यह निर्देश दिया कि अपने स्तर से पंचायत स्तर पर ग्राम कचहरी के मामलों का निष्पादन कराए साथ ही साथ जिला परिवहन पदाधिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक को सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया की ट्रैफिक चालान से संबंधित जो बाद है उसको राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन कराए लेकिन आए हुए पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अभी विभाग से कोई अभी सूचना प्राप्त नहीं है जैसे ही विभाग से प्राप्त होता है तो इसका हम बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार कर निष्पादन कराएंगे इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ,ट्रैफिक डीएसपी सुधीर कुमार ,शुभ लक्ष्मी ज्योति वन विभाग, सुदामा पटेल माप तौल एवं सौरभ कुमार टिकारी (B.P.R.O)पंचायती राज के अधिकारी लोग उपस्थित थे












