Tuesday, April 7, 2026
HomeBiharआम जनता की आर्थिक  सहयोग के लिये  बैंकर्स की अहम भूमिका -प्रभाकर

आम जनता की आर्थिक  सहयोग के लिये  बैंकर्स की अहम भूमिका -प्रभाकर

ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी की  त्रैमासिक बैठक संपन्न

वजीरगंज।प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन  में बुधवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के  सभी बैंकों के प्रबंधकों व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि आम नागरिकों की आर्थिक सहयोग के लिये बैंकर्स की अहम भूमिका होती है।आप सभी सरकारी योजनाओं पर दिए जाने वाले ऋण एवं सहयोग राशि लाभुकों के खाते में अविलम्ब भेजने का काम करें, वहीं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी खासकर वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों के खातों में आई त्रुटियों एवं केवाईसी का काम तुरंत करें, ताकि उन्हें बार-बार बैंक का चक्कर नहीं  लगाना पड़े। विभिन्न प्रकार के ऋण संबंधी सुविधा भी आम लोगो के लिये सुलभता पूर्वक उपलब्ध कराएं ,ताकि लोगो को रोजगार एवं  अन्य कार्य कर सकें। बैठक को संबोधित करते हुए एलडीएम राजेश सिंह ने बैंक कर्मियों को  कहा कि आप सभी प्रत्येक माह रजिस्टर 9 का 10 से मिलान आवश्य कराएं ताकि बैंकों को ऋण वसूली एवं अन्य कार्यों में आसानी हो सके तथा इनसे संबंधित कार्यालयों को पर्याप्त समय मिले। इसके अलावे विश्वकर्मा योजना तथा बैंकों के माध्यम से लोगों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रसार करते हुए अधिक से अधिक ऋण का वितरण कराएं।

Most Popular

error: Content is protected !!