Monday, March 16, 2026
HomeBiharबेलागंज के भलुआ–1में दो पक्ष में गोलीबारी, पुलिस ने 7 को लिया...

बेलागंज के भलुआ–1में दो पक्ष में गोलीबारी, पुलिस ने 7 को लिया हिरासत में।

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के भलुआ 1 में दो पक्ष में हुए हिंसक झड़प में दो लोग को गंभीर चोट लगी है जिसे सीएससी में भर्ती कराया गया। घायलों के हालात को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया। देखते-देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की गोली बंदूक की नौबत आ गई। पुलिस ने एक फायर किया गया गोली के साथ पांच और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक दो नाली बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिसकी सत्यापन की जा रही है। जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी के बेलागंज विधानसभा से उप चुनाव में प्रत्याशी रहे मोहम्मद अमजद पर रात को 11 बजे जमीनी विवाद की बात को लेकर हाथापाई हो गई। और मामला बढ़ गया जिसमें कुछ लोगों ने मोहम्मद अमजद के साथ जमकर मारपीट कर दी। मोहम्मद अमजद ने अपने बचाव में बंदूक से फायरिंग किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो नाली बंदूक के साथ पांच जिंदा कारतूस, एक फायर कारतूस को बरामद कर थाना ले आया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। जिसमें दो लोगों के गंभीर चोट लगी है। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से थाना में आवेदन दिया गया है। एक पक्ष की ओर से सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है तथा दूसरी तरफ से 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है दोनों तरफ से टोटल 7 लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!