Friday, February 27, 2026
HomeBiharचाकंद थाना में 324 लोगो पर बीएनएसएस निरोधात्मक की हुई करवाई वहीं...

चाकंद थाना में 324 लोगो पर बीएनएसएस निरोधात्मक की हुई करवाई वहीं एक पर सीसीए की हुई करवाई


बेलागंज। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए चाकंद थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। विधि व्यस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्रों में संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई तेज कर दी गई है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अब तक 324 लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस के धारा 126 के तहत 324 लोगों पर करवाई की गई है। इनमें से 200 लोगों से बंद पत्र की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है बंद पत्र में एक एक लाख का है बंद पत्र की प्रक्रिया करवा ली गई है जबकि शेष से बंद पत्र भरवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति के विरुद्ध सीसीए के तहत भी करवाई कि गई है

Most Popular

error: Content is protected !!