Saturday, March 14, 2026
HomeBiharकेनार में उचक्कों ने 40 हजार लेकर हुआ फरार

केनार में उचक्कों ने 40 हजार लेकर हुआ फरार

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केनार में बुधवार को एक व्यक्ति की थोड़ी सी लापरवाही का फायदा उठाकार उचक्का उसका पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। पीड़ित नवादा जिला के मेसकौर थाना अंतर्गत पसाढ़ी निवासी अशोक राजवंशी हैं, जो थैले में पैसा लेकर अपने घर जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वे ग्रुप से लोन लिये थे और वजीरगंज के केनरा बैंक से पैसा लेकर वे अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ वापस आ रहे थे। पत्नी किसी काम से वजीरगंज बाजार में रूक गई थी और वे अकेले पैसा लेकर लौट रहे थे। केनार पहुंचने पर मैं नल से पानी पीने के लिये जैसे हीं थैला निकट में रखा, पूर्व से मेरे पीछे लगा एक उचक्का उसे वहां से उठा लिया और उसके साथी जो पूर्व से बाइक लेकर खड़ा था उस पर पीछे बैठकर वजीरगंज की ओर फरार हो गया। इसकी लिखित शिकायत वजीरगंज थाना में दी गई है। यह घटनाक्रम निकट के दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!