वजीरगंज। वजीरगंज में बुधवार को एक शिक्षिका से चार लाख रूपए की छीनतई हो गई। पीड़ित शिक्षिका बुधौल निवासी सावित्री कुमारी ने बताया कि बुधवार की संध्या पहर लगभग साढ़े तीन बजे स्टेट बैंक वजीरगंज से चार लाख रूपए निकालकर अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर वापस अपने घर जा रही थी, बैंक से निकलते ही उचक्के उनका पीछा करने लगे, लेकिन उन्हें एहसास नहीं हुआ, मीरगंज रोड से जब वे फतेहपुर रोड की तरफ मुड़ने लगे तो पीछा कर रहे बाइक सवार उचक्कों ने पीछे से उनके हांथ से बैग छीन लिया और फतेहपुर रोड की तरफ भागने लगे। पीड़िता एवं साथ में रहे के पति मुनेश्वर पासवान ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन दखिनगांव मोड़ से वे लोग तपोवन पथ की ओर मुड़े तथा बैग से मोबाइल निकालकर फेंकते हुए रफूचक्कर हो गया । पीड़िता ने बताया कि बाईक पर सवार उचक्के दो लोग थे, जिसमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था। घटना की सूचना मैंने तुरंत थाना आकर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस के माध्यम से मोबाइल मिल गया, लेकिन आज गुरूवार को लिखित आवेदन देने आई हूँ। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












