Wednesday, April 29, 2026
HomeBiharवजीरगंज में चोर की सक्रियता पर नगरवासी परेशान, पुलिस से लगायी सुरक्षा...

वजीरगंज में चोर की सक्रियता पर नगरवासी परेशान, पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार

वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय और थाना से सटे सिन्हा कॉलोनी में विगत दो दिनों से चोरों की सक्रियता देखी जा रही है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना में लिखित सूचना देकर मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। सिन्हा कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार, नेहल कुमार एवं अन्य ने बताया कि शनिवार एवं रविवार की रात्री लगभग डेढ़ बजे आधे दर्जन नकाबपोश चोर मुहल्ले में घूम रहे हैं और चोरी के उद्ेश्य से घरों में घुसने के प्रयास में जुटे हैं, किसी प्रकार लोगों को जागने से अभी चोरी टली है, लेकिन चोरों का गिरोह सक्रिय है। नेहल ने अपने घर गलियारे से सटे खिड़की के उखड़े जंगले को दिखाते बताया कि चोरों ने पहले जाली उखाड़ी उसके बाद लोहे का जंगला उखाड़ दिया। उक्त खिड़की का दरवाजा बंद था, जिसे तोड़ने के क्रम में आवाज हुई और घर वालों के जागने के बाद चोर फरार हो गये। चोरों की आने – जाने की गतिविधि कई घरों के सीसीटीवी में कैद भी हुई है।

Most Popular

error: Content is protected !!