Sunday, March 15, 2026
HomeBiharवजीरगंज में शिक्षिका से उचक्कों  ने चेन झपटने का किया प्रयास, बाइक...

वजीरगंज में शिक्षिका से उचक्कों  ने चेन झपटने का किया प्रयास, बाइक से गिरकर शिक्षिका व उसके पति घायल


वजीरगंज।गया-राजगीर  राष्ट्रीय उच्च मार्ग  82 के दखिनगांव  फोरलेन बाइपास पर शुक्रवार की अपराह्न करीब 4.45 बजे गया से  बाइक से आ रहे एक दम्पत्ति को बाइकर्स गैंग ने निशाना बनाया और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में शिक्षिका पिंकी कुमारी हैं जो प्राथमिक विद्यालय पथरौरा में कार्यरत हैं। वहीं उनके पति पथरौरा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार एमआर हैं और संध्या पहr लगभग पौने पांच बजे गया से वापस अपने घर लौट  रहे थे। बाइक से गिरने के बाद दोनों को वजीरगंज अस्पताल इलाज के लिये लाया गया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच गया  रेफर कर दिया गया, और वहां से मुकेश कुमार को पटना रेफर किया गया है। परिजन कमलेश कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आयी है तथा उनकी पत्नी की भी हालत ठीक नहीं है। दो बाइकों पर सवार बाइकर्स गैंग ने शिक्षिका के गले से सोने का चेन झपटने का प्रयास किया और पैर से मारकर बाइक को गिरा दिया, जिससे वे घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है, पीड़ितों से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि इन दिनों वजीरगंज में चोरों का आतंक जारी है एक माह के अंदर आधे दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है ,परंतु अभी तक वजीरगंज पुलिस प्रशासन की उपलब्धि इस मामले में नगण्य है |इधर दिन दहाड़े बाइकर्स गिरोह द्वारा इस तरह की घटना से वजीरगंज वासियों की नींद उड़ा दी है |वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने गया एसएसपी से वजीरगंज क्षेत्र  में हो रहे इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है |

Most Popular

error: Content is protected !!