Wednesday, March 18, 2026
HomeBiharगायघाट में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा’ 27 को जारंग में...

गायघाट में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा’ 27 को जारंग में राहुल करेंगे जनसभा

गायघाट ।27 अगस्त को मतदाता अधिकार यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी का काफिला दरभंगा से केवटसा चौक तक आएगा। महागठबंधन के कार्यकर्ता यहां उनका स्वागत करेंगे। काफिला भरत नगर होते हुए गायघाट प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगा। नेता जारंग हाईस्कूल के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी बेरुआ बुनियादी विद्यालय में भोजन करेंगे। विशेष सुरक्षा गार्ड ने यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्कूल परिसर में पिछले तीन दिनों से पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है।
गठबंधन के नेताओ का कहना है कि
इस यात्रा का उद्देश्य जनता को उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रेरित करना है।
इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा  विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ स्वागत कि तैयारी में हैं। वही पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता सुनील राय ने बताया कि यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने और जनता को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने का एक अभियान है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!