Sunday, March 22, 2026
HomeBiharमध्य विद्यालय दखिनगाँव में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम  क़े अन्तर्गत सर्प दंश व...

मध्य विद्यालय दखिनगाँव में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम  क़े अन्तर्गत सर्प दंश व बिच्छू डंक से बचाव क़ो लेकर  बच्चों क़ो दी गई जानकारी

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड क़े मध्य विद्यालय दखिनगाँव में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार क़े देखरेख में विद्यालय क़े  बच्चों को प्राकृतिक आपदा से संबंधित आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम क़े तहत शनिवार क़ो विद्यालय क़े बच्चों क़ो विभिन्न प्रकार क़े आपदाओं एवं इससे बचाव क़े उपाय क़ी जानकारी दी गई ,जिसमे बाढ़ बीमारी,चक्रवाती तूफान, ठनका, वज्रपात, नदी या तालाब में डूबना, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, पेयजल, स्वच्छता, बच्चों को जागरूक करने के लिए सर्पदंश विषैले जीव-जंतुओं आदि से बचाव के तरीकों काे बताया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक और मध्य विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित शनिवार के तहत आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया गया।इसी कड़ी क़े तहत शनिवार क़ो सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम क़े तहत बच्चों क़ो आपदा के बारे मे जानकारी एवं इससे बचने क़े उपायों क़े बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
      इस मौके पर विद्यालय क़े फोकल शिक्षक प्रभाकर कुमार ,वरीय शिक्षक कौशल पाण्डेय ,सुगमकर्ता शिक्षिका ज्योत्सना शाही ,मधु सहित सभी छात्र-छात्राएं  मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!