शेरघाटी।आमस में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेणु कुमारी चौरसिया से चैन स्नैचिंग की कोशिश की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह चंडीस्थान से महापुर बाइक से जा रही थीं, साव टोल प्लाजा के पास घात लगाए दो बदमाशों ने पल्सर बाइक से पहुंचकर गले का हार छीनने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके।
अचानक झटके से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह हाईवे पर गिर पड़ीं, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि इस मामले को लेकर आमस थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी तक थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज नहीं की गई है।












