बोधगया। इनरव्हील क्लब ऑफ गया सनराइज़ द्वारा 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के समापन पर क्लब की अध्यक्ष डॉ निभा जयन के निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र, तुरी खुर्दा, बोधगया में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. स्वर्णलता ने गर्भावस्था के दौरान माँ और शिशु के पोषण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वस्थ माँ से ही एक स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और मानसिक रूप से खुशहाल वातावरण को गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक बताया।उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि नवजात शिशु को जन्म के बाद कम से कम पहले छह महीने तक केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए, जिससे बच्चे का समुचित विकास हो सके। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। क्लब के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की गयी। क्लब की सदस्य स्नेहा सिन्हा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, बोधगया में गोद भराई के अवसर पर 20 गर्भवती महिलाओं को उपहार सामग्री वितरित किया।
उपहार सामग्री में पोषण युक्त खाद्य सामग्री और देखभाल से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।इन दोनों प्रोजेक्ट्स के माध्यम से इनरव्हील क्लब गया सनराइज़ ने महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक कल्याण की दिशा में सार्थक योगदान दिया। उक्त आशय की जानकारी क्लब की एडिटर डॉ लवली कुमारी ने दी।












