मानपुर।भाजपा मानपुर दक्षिणी मंडल के तीन पंचायतो की संयुक्त कार्यशाला मुफस्सिल मोड़ के पास एक निजी भवन में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह कि अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ हीं जीत का आधार हैं। इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुँचाने के लिए बूथ सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर निर्देश दिए।
साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को तथ्यों के साथ जनता के बीच रखा जाय।
बैठक में उपस्थित वजीरगंज विधानसभा प्रभारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि कार्यशाला केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि हमारे संगठन की जड़ें मज़बूत करने का एक संकल्प है।
हमें याद रखना होगा कि चुनावी विजय की नींव बूथ पर ही रखी जाती है। इसलिए हमें प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना होगा।आज हम यह संकल्प लें कि हर बूथ मजबूत होगा, हर कार्यकर्ता जागरूक होगा और यही भाजपा की विजय का मंत्र बनेगा। कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी दीपक पांडे केंद्रीय टीम से प्रशिक्षण देने आए वरुण पांडे, विशाल विश्वकर्मा, टिंकू सिंह श्याम सिंह, अशोक कुशवाहा, सोनू कुमार, राजेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












