Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharअंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने चाकंद नेत्रहीन विद्यालय में...

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने चाकंद नेत्रहीन विद्यालय में किया कंबल और भोजन का वितरण

बेलागंज।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध कैंसर सर्जन, राम मंदिर आंदोलन के नायक, हिंदुत्व के प्रखर वक्ता, हिन्दू ह्रिदय सम्राट डॉ प्रवीण तोगड़िया के जन्मदिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल गया जिला इकाई के द्वारा गयाजी के चाकन्द स्थित नेत्रहीन विद्यालय मे नेत्रहीन बच्चों के बीच कम्बल एवं भोजन का पैकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के दक्षिण बिहार प्रान्त के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व मे संगठन का कार्य विस्तार समाज में तेजी से हो रहा है। समाज में हिन्दू की सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान को लेकर संगठन अपने विभिन्न कार्यों को लेकर समाज मे अपनी महत्वपूर्ण की भूमिका निभा रहा है। हिन्दू समाज की दशा एवं दिशा को लेकर संगठन समाज में संघर्ष कर रही है। संगठन का विस्तार तेज गति से हो रहा है, हिन्दू जनमानस को संगठित करने के उद्देश्य से पुरे देश में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र खोलने के लक्ष्य को लेकर  संगठन कार्य कर रही है, हिन्दू हेल्प लाइन एवं इंडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से पुरे देश में संगठन द्वारा निःशुल्क सेवा कार्य चलाये जा रहें है। जिससे लाखों हिन्दू परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। लव जिहाद से हिन्दू बहनो को सुरक्षित करने के लिए संगठन द्वारा शैक्षणिक शिक्षण संस्थानों मे सेमिनार के माध्यम से उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। कार्यक्रम में विभाग महामंत्री राम बारीक़, महानगर अध्यक्ष शिव लाल टईया, जिला मंत्री मुकेश मिश्रा, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष विश्वजीत चक्रवर्ती, सुमित कुमार अम्बष्ठ एव विद्यालय के बेवस्थापक महेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!