Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharराष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गया कॉलेज, गया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार...

राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गया कॉलेज, गया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया

गयाजी।राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, गया कॉलेज गया द्वारा आज महाविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र ने की।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में जीवन की स्वतंत्रता, समानता और प्रतिष्ठा के अधिकार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और उसके संरक्षण के लिए समाज को सतत जागरूक रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम में श्री लोलार्क दुबे, अध्यक्ष, लोक अदालत, गया तथा श्री अनिल आषुतोष, सदस्य, लोक अदालत, गया ने भी विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों वक्ताओं ने मानवाधिकारों के कानूनी पक्ष, न्याय तक पहुंच और समाज में न्यायिक जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने भी मानवाधिकारों पर आधारित विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

Most Popular

error: Content is protected !!