Thursday, March 5, 2026
HomeBiharवजीरगंज में कैंप लगाकर किसानों की सुनी गई नहर से सिंचाई की...

वजीरगंज में कैंप लगाकर किसानों की सुनी गई नहर से सिंचाई की समस्याएं

वजीरगंज। तिलैया नहर प्रमंडल वजीरगंज के कार्यालय परिसर में शनिवार को कैंप लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी गई। जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में नहर से खेतों तक पानी पहुंचाने के संचालन को बेहतर बनाने के उद्ेश्य से यह कैंप आयोजित थी। उक्त नहर से केवल खरीफ फसलों की सिंचाई होती है, जिससे वजीरगंज, फतेहपुर, टनकुप्पा, मोहड़ा एवं नवादा जिला अंतर्गत् मेसकौर प्रखंड के किसानों को सिंचाई उपलब्ध कराने की योजना है। सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता मो0 परवेज अख्तर ने बताया कि नहर की शाखाओं से लगभग 17 हजार 671 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई उपलब्ध कराना है। जिसमें से अधिकांश जगहों पर पानी उपलब्ध करा दिया गया है। किसान रामधनी प्रसाद, नविन कुमार, रूपेश कुमार चंदन कुमार, शिवशंकर प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अन्य किसानों ने कहा कि हमारे कुछ खेतों के सामने आउटलेट की आवश्यकता है, जिससे संबंधित आवेदन कैंप में दिया गया है। अभियंता ने कहा कि किसानों की आउटलेट समस्या का जल्द हीं समाधान हो जाएगा और इसके लिये किसानों से सुझाव भी मांगे गये हैं जिसपर विभाग कार्य करेगी। कुछ स्थानों पर पुल निर्माण एवं खेतों में हो रहे जलजमाव से संबंधित आवेदन भी आये हैं, जिसपर योजना बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। मौके पर सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता प्रमोद पासवान सहीत क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!