आमस।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने पक्ष में वोट करने को लेकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है।जिसके तहत जन सुराज पार्टी से शेरघाटी से प्रत्याशी पवन किशोर द्वारा सोमवार को आमस प्रखंड के करमडीह पंचायत अंतर्गत सुग्गी हाई स्कुल के मैदान में बिहार बदलाव संवाद जनसभा का आयोजन किया गया।यह सभा स्थानीय स्तर पर बदलाव की चेतना को जन जन तक पहुंचाने के उद्वेश्य से आयोजित की गई।जिसे लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खाश उत्साह देखने को मिला. जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है,बिहार में रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है,वहीं बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा की राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा बिहार को ठगा जा रहा बिहार के पैसे से गुजरात में कल कारखाने लगाए जा रहे हैं,और बिहार में एक भी कल कारखाना नहीं बचने के कारण मजबूरन युवाओं को दिल्ली,पंजाब,हरियाणा जैसे राज्यों में मजदूरी करने जाने पड़ रहा है।बिहार में 40 चीनी मिलें थी उसी चालू करने का सिर्फ वादा किया जाता है लेकिन चालू नहीं किया गया,शेरघाटी विधानसभा संयोजक वीरेंद्र चौधरी ने कहा बिहार नशा मुक्त नहीं नशा गुप्त बिहार बना हुआ है यहां जहरीले शराब के सेवन से हमेशा हजारों लोगों की मौत हो रही है,जन सुराज की सरकार आते ही शराब चालू किया जाएगा और जहरीली शराब से मुक्ति मिलेगी,वहीं किसान अध्यक्ष पवन कुमार दांगी ने कहां की जब तक लोग अपने वोट के महत्व को नहीं समझेंगे,तब तक सही नेतृत्व का चयन संभव नहीं है.इस अवसर पर पूर्व मुखिया दशरथ मांझी,कमल किशोर,आकाश वर्मा,धनंजय सिंह,सुनील सिंह,अमरेश कुमार, कैफ़ी खान,बाबर अली,शशि कुमार पंकज आनंद,संजय सिंह,गौतम सिंह,पिंटू सिंह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थें।












