बेलागंज।बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक चला, जिसमें कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि जनता दरबार में आए मामले भूमि विवाद से 16 थे आवास से जुड़े 5 मामले स्वच्छता से जुड़े 4 मामले पेंशन से 4 जुड़े मामले थे शिक्षा से जुड़े 3 मामले थेतो वहीं पंचायत से जुड़े 2 मामले थे। प्राप्त आवेदनों की प्राथमिक जांच के बाद संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि जिन मामलों का त्वरित निष्पादन संभव था, उन्हें मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों द्वारा देखा गया। जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है। इन मामलों की प्रगति और निष्पादन की स्थिति को एप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों को आज की कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है। अंचल अधिकारी (सीओ) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मामलों के निष्पादन में जुटे हुए हैं। ताकि आम जनता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।












