वजीरगंज। गुरूवार को वजीरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। एडिशनल एसपी संजय कुमार ने बताया कि इस दरबार में सड़क पर अतिक्रमण, शराब कारोबार, मनचलों और शरारती तत्वों पर लगाम लगाने और भूमि विवाद सहित लंबित दर्ज मामलों को गति देने के मामले पहुंचे।
जनता दरबार में तरवां में शनिवार को अतिरिक्त सुरक्षा बल, रास्ता अतिक्रमण, पतेड़ में गश्ती, शराब करोबारियों पर नकेल कसने और शिक्षण संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों व शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की गई। एक महिला ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत भी की।
अधिकारियों ने सभी मामलों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। भूमि विवाद मामलों में अंचल के सुझाव पर पुलिस कार्रवाई करेगी। महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामलों को पुलिस गंभीरता से ले रही है और शिक्षण संस्थानों एवं मुख्य रास्तों के ईद-गीर्द खड़े मनचलों व शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी।












